|
संपादकीय
बदनाम एप्स्टीन
अमेरिका
की एप्स्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम आने से पूरे देश की
राजनीति में एक उबाल खड़ा हो गया है। जैफरी एप्स्टीन अमेरिका का वह बदनाम शक्स
था जिस पर छोटी उम्र की बच्चियों के यौवन शोषण का आरोप था और इसी प्रकार के
मामलों में उसे अमेरिका में सजा भी हुई और जेल में ही उसकी मौत हो गई थी।
अमेरिका में यौवन शोषण को एक बड़ा अपराध माना जाता है। अमेरिका के जस्टिस
डिपार्टमेंट ने एप्स्टीन की मौत के बाद उसकी फाइल में दर्ज नामों को उजागर करने
का फैसला किया। इस फाइल में दुनियां भर के नामी आदमियों के नाम उजागर हो रहे
हैं जिन पर छोटी बच्चियों के साथ यौवन शोषण करने के आरोप लगे हैं।
कहते हैं कि जैफरी एप्स्टीन की फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित
भारत के राजनेताओं, कलाकारों, उद्योगपतियों के नाम भी आ रहे हैं। अब यह तो नहीं
कहा जा सकता कि इनके संबंध बच्चियों के शोषण करने तक हैं। लेकिन इन फाइलों से
यह अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एप्स्टीन के संपर्क
में थे। कुछ ई-मेलस के आधार पर प्रधानमंत्री का नाम एप्स्टीन फाइल से जोडा़ जा
रहा है। अब आगे जैसे जैसे खुलासे होंगे यह बात स्पष्ट होती जाएगी कि
प्रधानमंत्री कि कितनी घनिष्टता एप्स्टीन से थी या नहीं भी थी। फिलहाल
प्रधानमंत्री और कुछ अन्यों का नाम राजनैतिक क्षेत्र में खूब उछाला जा रहा है।
एप्स्टीन फाइल का दुनियां भर में असर यह हो रहा है कि जिस भी देश का नाम पक्की
तरह से एप्स्टीन फाइल्स में आ रहा है उसे उसके देश में अपने पद को छोड़कर भागना
पड़ रहा है। यह फाइल बहुत लंबी चौड़ी है और इसमें लाखों फोटो ग्राफस भी हैं।
जिन्हें लोग ढूंढ़ ढूंढ़ कर उजागर कर रहे हैं। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी था लेकिन उन्हें राष्ट्रपति होने का लाभ मिल रहा है।
इसके अलावा ट्रंप के विरोधी बड़े नेता का नाम भी एप्स्टीन फाइल्स में मिलने का
दावा किया जा रहा है। भारत में दूसरा बड़ा नाम अनिल अंबानी का लिया जा रहा है।
हैरानी इस बात पर है कि जो मोदी के नाम से अपनी पहचान बनाए हुए हैं उनके नाम भी
इस फाइल में होने के बारे में कहा जा रहा है पर वह सिर्फ मोदी के कारण ही मशहूर
हुए हैं और बहुत अच्छे चरित्र के लोग नहीं हैं।
यहां सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि दुनियां के सबसे घिनौना काम करने वाले जैफरी
एप्स्टीन के साथ किसी भी प्रकार का संबंध रखना ही एक घिनौना काम है। उसके साथ
जिसका भी नाम जिस रूप में भी जुड़ रहा है वह उसके और उसके देश के लिए सबसे बड़ी
बदनामी है। छोटी बच्चियों के साथ यौवन संबंध में जिन मशहूर लोगों के नाम सामने
आ रहे हैं उन्हें तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। लेकिन जिनके नाम उससे
किसी भी रूप में संबंध बनाने के लिए सामने आ रहे हैं उन्हें भी शर्म आनी चाहिए
कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय छावि बनाने के लिए दुनियां के सबसे बदनाम आदमी से
संपर्क बनाना पड़ा। इस मामले में भारत की प्रतिष्ठा पर भी आंच आ रही है। कहते
हैं अभी इसमें कई और नाम सामने आ सकते हैं। |